प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / कलश यात्रा, दीप महायज्ञ के क्रम में आज
द्वितीय दिवस माघी पूर्णिमा विशेष दिन पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन मरई माता, शनि मंदिर , व्यायामशाला प्रांगण मालाखेड़ी मे आयोजित की गई। जिसमें लोगों की श्रद्धा धीरे धीरे अपार समूह में परिवर्तित हो गई व एक समान बनी रही। श्री राव का मधुर संगीत एवम कर्मकांड में परिजन मुग्ध हो गए और उपर से परम पूज्य गुरुदेव व माताजी के आशीर्वाद । ओ पी गौर पूर्व ट्रस्टी के प्रेरणा से दीक्षा संस्कार 14 पुंसवन संस्कार 3 एवम विद्या संस्कार 6 निः शुल्क संपन्न कराये गए। गुरुदेव के साहित्य को घर घर पहुंचाने हेतु साहित्य स्टाल की व्यवस्था की गई। परिजनों के जन्म दिवस पर कम विवाह दिवस पर विशेष आहुति यज्ञ भगवान को समर्पित की गई।
बाबारिया परिवार, एवम पार्षद के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस नेक कार्य हेतु इन्हें सम्मानित किया गया। श्री राव के धार्मिक संगीत ने बहनों को इतना ऊर्जावान बना दिया कि वह नाचने पर मजबूर हो गई। बिदाई संगी के पश्चात पूर्णआहुति हुई और तत्काल गुरुदेव के प्रेरणा से अगला कार्यक्रम ” साकेत ” में होगी घोषणा हुआ । कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ नर्मदापुरम के ट्रस्टी डी सी बाइयाँ, यू के सिंह, रामकुमार सोनी, एच एस राय, चंद्र मोहन गौर एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता बरुणा सिंह, विनीता सोनी, संध्या मांगरोल शामिल हुई। कर्मकांड मे वरिष्ठ कार्यकर्ता एस सी सराठे का सहयोग रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

