प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज रविवार दिनांक 05/02/22 को ब्लॉक केसला के मंगल भवन में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सीमा कास्दे के मुख्य आतिथ्य में म.प्र. शासन द्वारा चलाये जा रहे जन सेवा – आरोग्य सेवा अभियान के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप कटियार के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. जयश्री बारस्कर के नेतृत्व में आयुष मेला का आयोजन हुआ। आयुष मेला में आयुर्वेद चिकित्सा से 1512 मरीज एवं होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा 1108 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा वितरण किया । जिसके अन्तर्गत सम्मेलन में पधारे जन मानस का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष रक्षा किट, त्रिकटू पैकेट, औषधीय पौधे एवं निशुल्क दवाई वितरित की गई। शिविर में वातरोग, श्वासरोग, कास, प्रतिश्याय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप व अन्य रोगों के रोगियों का उपचार किया गया। आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या, ऋतुचर्या के बारे में समझाया गया। योगा, प्राणायाम संबंधी जानकारी दी गई। मेला में श्रीमती सीमा कास्दे जिला पंचायत सदस्या, रामकिशोर यादव विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत केसला, विजय कावरे जनपद सदस्य केसला, मदर टेरेसा स्कूल ऑफ नर्सिंग केसला के प्राचार्य दुर्गेश धुर्वे, अशोक साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष केसला, शिवराम कलमें अध्यक्ष सरपंच संघ केसला, अजय साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष, केसला ब्लॉक के सभी सरपंच गण, नोडल अधिकारी डॉ. जयश्री बारस्कर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आशिया सिद्दीकी, डॉ. विनीता बाथरे, डॉ. शिल्पा साहू, डॉ. अनीता राजपूत, CHO शालिनी पंडोले, CHO मोनिका , CHO लक्ष्मी कुमरे, CHO संजय बारसे, CHO अनिला लाकरा, संतोष परते औषधालय सेवक, रियाज़ खान, पूनम अहिरवार योग सहायक, स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी आशा कार्यकर्ता, ANM कार्यकर्ता मदर टेरेसा स्कूल ऑफ नर्सिंग केसला के छात्र और सेंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

