प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /लैब तकनीशियन संघ के मीडिया प्रभारी अमृतलाल बागोरा ने जानकारी दी कि हम अपनी मांगों को लेकर शान्ति पूर्वक हड़ताल कर रहे है। कल सोमवार दिनांक 6/1/23 को मुख्यमंत्री के भोपाल स्थित द्वार पर जाकर अपनी 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु जिले के समस्त तकनीशियन भोपाल पहुचेंगे। यदि कल हमारी मांगो को नही माना गया तो मध्यप्रदेश तकनीशियन संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य द्वारा आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। आज जिले से अनूप जोसेफ, जी के शर्मा , अमृतलाल बागोरा , पंकज शर्मा, राकेश बुनकर, राम सराठे आदि उपस्थित रहे।

