प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / नर्मदापुरम से जहां इटारसी भोपाल फोरलेन पर घानाबड़ क्षेत्र के पास रात विगत कुछ दिनों पूर्व तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने आल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी थी । इस भीषण टक्कर से आल्टो कार में सवार शादाब नामक युवक की मृत्यु हो गई थी और उसके साथ सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ताज़ा जानकारी के अनुसार गम्भीर घायल युवक सोहेल बेग की भी मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 2 हो गई है । आरोपी वाहन क्रमांक MP 04 BC 5743 में सवार चालक गाड़ी छोड़कर भाग चुके हैं । अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है ।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है । आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

