प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / समर्पण श्री की बैठक स्वयंवरम गार्डन में रविवार कों सम्पन्न हुई। जिसमें तय किया गया की संस्था द्वारा 14 फ़रवरी को शाम 7 बजे सेठानी घाट पर 5,100 दीपक जलाकर पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रधांजलि देगी। बैठक में समर्पण श्री मीडिया प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से हर्षित दुबे की घोषणा की गयी। इस दौरान अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, वंदना शर्मा, ऊषा अग्रवाल, प्रदीप देवड़ा, मनीष गुप्ता, ऋषि दुबे, दीपेश दुबे, आनंद उपाध्याय, शिवम् व्यास, विवेक वर्मा, दीपक राजपूत, दुर्गेश मिश्रा, ध्रुव नागू, शिवकांत यादव, राजा यादव, राजवंश श्रीवास उपस्थित थे।

