जतारा/टीकमगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सोमवार को जतारा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रतीकात्मक और रचनात्मक विरोध प्रदर्शन किया।
जतारा विधानसभा के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक घटिया मोहल्ला से SDM कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-E20, बिजली बिल और गैस सिलेंडर जैसी रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ व्यंग्यात्मक प्रस्तुति देकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और यह प्रदर्शन जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए है।
ये रहे मौजूद – प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव किरण अहिरवार, जिलाध्यक्ष नवीन साहू, जिला संगठन महासचिव संजय नायक, उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव, शंकर काजी, धीरेन्द्र चतुर्वेदी, जतारा ब्लॉक अध्यक्ष यादवेन्द्र घोष, लिधौरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सोनी, बम्हौरीकलां ब्लॉक अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह, चंदेरा ब्लॉक अध्यक्ष महेश चौरसिया, नीरज देशमुख, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुज रजक, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष आकाश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

