प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ (इटारसी) “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसा महान विचार विश्व को देने वाले ऐसे महान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भाजपा नगर मंडल द्वारा स्थानीय जयस्तंभ चौक पर मनाई गई। महान संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा की संत शिरोमणि रविदास जी ने ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाया, सामाजिक कुरीतियों छुआछूत जैसी बीमारी को समाज से को दूर किया। सभी समाजों को एक मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद लोंगरे ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर किया एवं समाज में फैले जातिगत भेदभाव को खत्म किया।
तत्पश्चात ग्राम पंचायत मेहरागांव मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में पहुंचकर आरती का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ सिंघल , भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, इटारसी मंडल महामंत्री मोहित सिंह मैना, मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदौरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना उइक, शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज पोपली, शक्ति केंद्र संयोजक रंजीत चावला, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, महामंत्री मनोज शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती हेमलता कदम, महिला मोर्चा महामंत्री आशाराव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मयूर मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री निक्की सिंह, किसान मोर्चा जिला मीडिया सह प्रभारी राजू परिहार, ग्रामीण मंडल भाजपा आईटी सेल प्रभारी विजय पद्माकर, अमित मनवारे, भाजपा नेता रंजीत चावला , भाजपा नेता केपी मेहरा, सांसद प्रतिनिधि सुधन पटेल, महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता मालवीय , किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी विशाल अग्रवाल, यतीश बस्तरबार, पुरानी इटारसी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री विनोद साठे, युवा मोर्चा आशीष अग्निहोत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री अयूब खान, भाजपा नेता संजय मंडराय, गोलू बजाज, पप्पू कुरेले, राजकुमार बाबरिया, मनीष जयसवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, महिला मोर्चा आईटी सेल प्रभारी सरला लोट , मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, सालू मालवीय, आशीष शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

