प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भोपाल चौराहे से आगे हरदा पुलिया के पास निर्माणाधीन सीवरेज प्लांट के गड्ढे में गिरे 50 वर्षीय भोपाल निवासी प्रकाश दंदी का शव 4:30 बजे रविवार शाम को लोहे की रॉड में फंसा मिला। सीवरेज प्लांट का पानी कम कराया गया। पानी में कपा आने से पानी निकालने वाली दो मोटर भी खराब हो गई। लगभग 4 मोटरों से गड्ढे का पानी खाली कराया गया।
इधर गड्ढे से पानी बाहर फेंका जा रहा था और जमीन के अंदर से भी पानी गड्ढे में आ रहा था जिसकी वजह से सर्चिंग अभियान में काफी दिक्कतें आई। 40 फीट के लगभग गहरा गड्ढा था, जिसमें बरसात का भी पानी भरा हुआ था। थाना प्रभारी विक्रम रजक ने बताया कि शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की कायमी कर जांच में लिया गया। इस कार्य में एनडी आरएफ की टीम, नगरपालिका की टीम एवं पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव निकलने तक मौके पर शहर कोतवाली विक्रम रजत एवं उनकी टीम मौजूद रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

