प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 13 आर्दश नगर में समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ संत रविदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास आर्य ने की। वहीं समाज के प्रबुद्ध जनों का स्वागत बंधन अभिनंदन शुभम् अहिरवार ने किया। बाबू लाल आर्य, अनिल अहिरवार, गौरव व्यालसा ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रविदास जी के उपदेशों को अपने जीवन में लाकर किस प्रकार सामाजिक बंधन से मुक्त कर करते है। रैदास मनुष्य ना जुड़ सके जब तक जाति न जात, जिसका अर्थ है कि जिस प्रकार केले के तने को छिला जाये तो पत्ते के नीचे पत्ता फिर पत्ते के नीचे पत्ता और अंत में कुछ नही निकलता है और पूरा पेड़ खत्म हो जाता है। ठीक उसी प्रकार इंसान भी जातियों में बांट दिया गया है, इन जातियों के विभाजन से इन्सान तो अलग अलग बंट जाता है और इन अंत में इन्सान भी खत्म हो जाते है, लेकिन यह जाति खत्म नही होती है। इसलिए रविदास जी कहते है जब तक ये जातिवाद खत्म नही होंगा तब तक इन्सान एक दूसरे से जुड़ नही सकता है या एक नही हो सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ बाबू लाल आर्य , अटल बिहारी गोलियां , सतीश आर्य , चरन अहिरवार , रामभरोस अहिरवार , रामस्वरूप अहिरवार, अभिषेक चौधरी , अनीश खान, लखन चौहान , प्रदीप अहिरवार , राजा अहिरवार , राहुल मेहरा , राम मालवीय , अखिलेश अहिरवार , विष्णु अहिरवार , अर्नव अहिरवार , परमाल अहिरवार शामिल हुए ।

