प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम ने रविवार को संत रविदास जी की जयंती पूरे जिले में मनाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूरे प्रदेश में संत रविदास जी की जयंती से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें ग्राम एवं वार्डो में जन-जन के बीच पार्टी कार्यकर्ता जाकर मध्यप्रदेश एवं केन्द्र सरकार की विकास गाथा को नागरिकों को बता रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किये है उन्हें घर घर तक भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी पहुंचा रहे है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं से जिन हितग्राहियों को लाभ मिला है एवं शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जो विकास के कार्य हुए है।
उन्हें आम जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कर रहे है। नर्मदापुरम नगर में चक्कर रोड़ पर संत रविदास जी की जयंती मनाकर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डॉ. सीतासरन शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, सहप्रभारी मनोहर बडानी, झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, राजेश तिवारी, जिला मंत्री महेन्द्र तोमर, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू बकोरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, केशव उर्मिल, राजकुमार चौकसे, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, सागर शिवहरे, महामंत्री पूनम मेषकर, गोलू तिवारी, विनोद बारसे, अर्पित मालवीय, मनीष परदेशी, राम सागर, महेश बावरिया, निर्मला राय, चंचल राजपूत, गीता चौकसे, आरती बैस, वंदना दुबे, जयबाला निगम, सीमा कैथवास, गजेन्द्र सिंह चौहान, सुंदरम अग्रवाल, दुर्गेश मिश्रा, दीपू हेमनानी, चमनपुरी गोस्वामी, रामजीवन बकोरिया, वीरू पटवा, रहमान खान सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

