प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ भारतीय किसान संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गांव गांव में भारत माता पूजन के माध्यम से जन जागरण के द्वारा सामाजिक समरसता सामाजिक सद्भाव एवं अखंड भारत के संकल्प के साथ नर्मदापुरम जिले में भी गांव गांव में संगठन की ग्राम इकाइयों द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। इसी तारतम्य में ग्राम नीमसारया में तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान संघ शरद पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण जनों ने भारत माता पूजन का आयोजन किया और संदेश का वाचन करते हुए ग्राम वासियों से सामाजिक समरसता बनाए रखने के साथ ही अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुटता के साथ सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्यारसा पटेल, ओम प्रकाश पटेल, रामेश्वर चोरे, इंद्रेश पटेल, नन्हे वीर चौरे, कंचेदी चोरे, राजाराम चोरे, रामगोपाल चोरे, मंगली प्रसाद चौरे आदि उपस्थित थे।

