प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(भोपाल) कांग्रेस के अंदर खाने में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और कहते भी है कि दिल की बात जुबां पर कभी न कभी आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता कमलनाथ के साथ हुआ। मीडिया से चर्चा में उनका दर्द झलक ही पड़ा। कमलनाथ के दर्द की सच्चाई पर भाजपा के कद्दावर नेता एवं शिवराज सरकार के सीनियर मंत्री कमल पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस की आगामी चुनाव में हार सुनिश्चित है। तभी तो कमलनाथ ने हताशा पूर्ण बयान दिया है।
क्योंकि हमारी पार्टी ने विकास कामों के आधार पर जनता के दिलों को जीता है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का बयान हकीकत का बयान है। जिससे स्पष्ट है कि हार का दिवास्वप्न कांग्रेसी जनों ने देख लिया है। कमलनाथ के सर्वे की बात पर पटेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जो सर्वे कराया है। उसमें कांग्रेस के कई विधायक हार रहे हैं और जिन्हें सर्वे के आधार पर पार्टी जीता हुआ मान रही है। वे ज्यादा वोटों से हारेंगे। कांग्रेस पार्टी के अंदर चारों ओर निराशा और हताशा का माहौल फैला हुआ है।

