प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / (सिवनी मालवा) स्टेट बैंक कॉलोनी गीता टॉकीज के पीछे आज पंचम दिवस की कथा से पंडित संतोष शर्मा ने बताया कि जब जग भूमि पर भार होता है, अत्याचार होता है दुराचार होता है, तब तक भगवान इस पृथ्वी पर आते हैं। जब जब होई धरम की हानी असुर अधम अभिमानी भगवान को अवतार धारण करना पड़ता है। कथा में श्री कृष्ण का जन्म हुआ भगवान ने कंस के लिए मारने के लिए अवतार लिया रावण के मरने के लिए अवतार लिया दुष्टों का संहार करने के लिए ही भगवान इस धरा धाम पर आते हैं धर्म की स्थापना करते हैं। पंचम दिवस की कथा में व्यासगॉधी से आचार्य संतोष शर्मा ने बताया कि भगवान प्रेम के वशीभूत होकर ही प्राप्त होते है। कथा में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया ब्रज गोपी गांव के मनोरथ को पूर्ण किया गया रासलीला का वर्णन किया गया और भी अन्य कथाओं का भगवान की कथाओं का वर्णन किया गया।

