प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / ग्राम पंचायत पिपरिया कला के ग्राम नया चिचा में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का ग्राम वासियों द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम इनाम ₹11000, द्वितीय नाम ₹7000, तृतीय इनाम ₹5000 चतुर्थ नाम ₹31100 नगद एवं ट्रॉफी एंट्री फीस ₹301 रखी गई है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की केसला, मोर पानी, कासदा, गुलरिया, बटकोई, सोनतलाई, गोगरी, तवानगर, पिपरिया कला, अमझेरा, ढाबा कला सहित अन्य ग्रामों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी बशारत खान, सरपंच हरिदास मरकाम, प्रेम शंकर चौरे, संतोष कामले, जय राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पास कराकर मैच प्रारंभ किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन आज 6 तारीख को देर रात्रि में होगा।

