प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि प्रदेश के साथ-साथ नर्मदापुरम जिले में एनीमिया फॉलोअप जांच, विटामिन ए अनुपूरक दस्तक अभियान द्वितीय चरण का आयोजन 7 फरवरी से 9 मार्च 2023 तक किया जा रहा है, दस्तक अभियान में 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हित बच्चों में डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर से हीमोग्लोबिन की फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन तथा 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक घोल दिया जाएगा। अभियान का शुभारंभ सभी स्वास्थ संस्था में जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्रत्येक विकासखंड के लिए दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो प्रतिदिन शाम को अभियान की प्रगति से सीएमएचओ को अवगत करायेंगे।

