प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक अवस्थी के मार्गदर्शन में तथा सचिव गौतम भट्ट तथा अंकिता सांडिल्य के निर्देशानुसार नर्मदापुरम के शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों /रामजीबा मेले में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार के शुरुआत कर लोक अदालत के फायदे बताए तथा लोगों को विधिक के प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है। जिसमें शेरसिंह बड़कुर, राजेंद्र कुशवाहा, सचिन सराठे , टीकाराम गौर, रूपराम यादव , रीता यादव, सरस्वती मालवी, अंजना स्वर्ण कार, मोनिका गौर, पुष्पा वर्मा , ऋचा शर्मा आदि शामिल रही।

