प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /प्रति वर्ष अनुसार पुरैना रंधीर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने रहटवाड़ा ग्राम में सन्त श्री रविदास जी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व प्रथम सन्त श्री रविदास जी का पूजन , आरती उपरांत कन्या पूजन कर बेटियो व बच्चो को वस्त्र, पठन लेखन सामग्री, टॉफी आदि वितरण कर वृद्धजनो को कंबल व माताओ को साड़ियां प्रदान कर सम्मानित किया। मातृ शक्ति व वृद्ध सेवा सम्मान में बसंती अहिरवार , रामवती अहिरवार, सरजू बाई , गंगा बाई अहिरवार, छोटी बाई अहिरवार को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुकेश बसेड़िया ने सन्त श्री रविदास जी के चरित्र व उपदेशो का वर्णन कर नशामुक्ति, शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सर्वोच्च अंक लाने वाले बच्चों, खेल प्रतिभाओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम के युवाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा , संकल्प स्कूल के प्राचार्य व पत्रकार दिनेश बसेड़िया , युवा समाजसेवी पंकज प्रजापति, एक अभियान प्रकृति के नाम संस्था के प्रणेता व पत्रकार कपिल शुक्ला, साध्वी छाया देवी , उन्नत युवा कृषक अमित पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संत रविदास के चरित्रों व शिक्षा का वर्णन किया। समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने ग्रामीणों को नशामुक्ति, शिक्षा व सामाजिक समरसता के तीन संकल्प लेने का आहवान किया। वही वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट कार्य सम्मान में रानी में अहिरवार, शिवानी अहिरवार, आशी अहिरवार, गोविंद अहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार, को खेल में , हेमवती अहिरवार, चित्रकला, दुर्गेश अहिरवार, नीतेश अहिरवार को कोरोना योद्धा तथा सुक्कू अहिरवार, राकेश अहिरवार, अनिल अहिरवार को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज प्रजापति व आभार कपिल शुक्ला ने व्यक्त किया। आयोजन में फूल सिंह अहिरवार, मुरारी अहिरवार, ज्ञान सिंह अहिरवार, प्रेमनारायण अहिरवार, संतोष अहिरवार , परशु अहिरवार, प्रहलाद अहिरवार आदि के साथ रहटवाड़ा के साथ आसपास के ग्रामो के नागरिक गणो के साथ बच्चो , महिलाओ की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुकेश बसेड़िया विगत अनेक वर्षो से सामाजिक समरसता एकरूपता के लिए समाज सतत प्रयासरत है। दुर्गम बनांचल ग्रामो में विगत 21 वर्षो से स्वयं के खर्चे पर निराश्रित वृद्ध सेवा व बेटी शिक्षा व असहाय लोगो की सेवा कर एक समाजसेवा की मिशाल कायम की है।

