प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ग्राम रढ़ाल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा मां नर्मदा नदी के घाट से लेकर पूरे ग्राम में निकाली गई। उसके बाद कथा प्रारंभ हुई। आचार्य शुभम तिवारी ग्राम के रढ़ाल के ही बालक हैं और जो कि आज शिक्षा गृहण करके कथा व्यास के रूप में कथा सुना रहे है।
इस विशाल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों भक्तजनों के सहयोग से आयोजन का शुभारंभ हुआ। आज कथा में आचार्य जी ने बताया कि भक्ति ज्ञान बैरागय की पुष्टि श्रीमद भगवत के श्रवण करने से होती हैं। भागवत के सुनने से जीवित की तो चले क्या, मरने के बाद भूत प्रेत आदि भी सुनले तो भी उद्धार निश्चित है। इसलिए नित्य प्रति इसका पाठ करना चाहिए।

