प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / श्रीं मां वैष्णो देवी साइकिल समिति इटारसी से प्रारंभ होकर, मां वैष्णो मंदिर जानें वाले साइकिल सवार युवाओं का नगर में प्रवेश करने पर अनिल अहिरवार, राजेश चौहान के नेतृत्व में मां वैष्णो देवी यात्रियों का स्वागत, माल्यार्पण कर स्वाल्पाहार चाय की व्यवस्था डबल फाटक पर की गई । जिसमें अनीश खान, राहुल अहिरवार, कृष्णा अहिरवार , राकेश अहिरवार, विजय विश्वकर्मा, लोकेश माधव, योगेंद्र हिंडोले आदि उपस्थित रहे।

