प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /केन्द्रीय विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना, में आज दिनांक 07 फरवरी 2023 को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथि व्याख्याता रेवा शंकर वर्मा एवं विद्यालय स्टैंडर्ड क्लब की मेंटर एवं स्नातकोत्तर शिक्षिका भौतिकी (केंद्रीय विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना) श्रीमती स्नेह लता के बच्चों द्वारा स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी एवं भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में स्टैंडर्ड क्लब के छात्रों को श्रीमती स्नेह लता द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की जानकारी प्रदान करते हुए जीवन में इसके महत्व को समझाया। साथ ही अतिथि श्री रेवा शंकर वर्मा ने छात्रों को भारतीय मानक ब्यूरो के इतिहास एवं कार्यों इसी के साथ अवगत कराया। इसी के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की गई जिसमें केंद्रीय विद्यालय एसपीएम होशंगाबाद स्टैंडर्ड क्लब के 20 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन कराया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं समझ का प्रदर्शन किया एवं विजेता प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य जय नारायण ठाकुर द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया छवि मिश्रा ने, द्वितीय स्थान सात्विक शाह , तृतीय स्थान आदित्य पवार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार हर्ष मीणा ने अपने खाते में किया। भारतीय मानक ब्यूरो केंद्रीय विद्यालय संगठन एसपीएम नर्मदापुरम की मेंटर श्रीमती स्नेह लता ने अग्रिम प्रतियोगिताओं की रूपरेखा से अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन नित्या पाल कक्षा नौवीं की छात्रा द्वारा एवं समापन कक्षा 9वी की छात्रा छवि मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

