प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / कुंवर सिंह वाडिवा पिता जगत वाडिवा निवासी ग्राम धंसाई धपाड़ा थाना चोपना जिला बैतूल निवासी ने केसला थाने मे एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है जिसमें लिखा कि मेरी बेटी कुमारी अंजू वाडिवा उम्र 19 को डिप्टी रेंजर राजेश मिश्रा ने काम करने का बोलकर मेरे घर से जिम्मेदारी से लेकर गया था। लेकिन आज दिनांक तक मेरी बेटी कुमारी अंजू वाडिवा उम्र 19 घर वापस नहीं लौटी है। हमारे पूछने पर बोलता है आ जाएगी। मैंने 02/02/2023 को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा चुका हूँ। मुझे शक है कि डिप्टी रेंजर राजेश मिश्रा ने मेरी बच्ची का बलात्कार करके मार कर लाश को कही ठिकाने लगा दिया है। अतः डिप्टी रेंजर राजेश मिश्रा के खिलाफ FIR करके जाँच करें और मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें।
कुंवर सिंह वाडिया का आवेदन आया है, मामले की जांच जारी है। डिप्टी रेंजर राजेश मिश्रा अभी फील्ड में बिजी हैं संभवतः कल थाने आकर अपने बयान देंगे।
आशीष पवार, थाना प्रभारी केसला
इस संबंध में हमने डिप्टी रेंजर राजेश मिश्रा के मोबाइल नंबर 77722 87078 पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

