प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /पूरे प्रदेश में चलाई जा रही विकास यात्रा आज सिवनी मालवा जनपद के शिवपुर एवं आस पास के गाँवो में निकाली गई। जिसमे लाखों के कार्य के शिलान्यास और लोकार्पण किये गये। इस अवसर पर सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, जनपद अध्यक्ष रेणुका मंडलोई, मृगेंद सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, योगेंद्र सिंह मंडलोई, शम्भू सिंह भाटी, राहुल पटेल, भाजपा मण्डल महामंत्री सुभाष झारिया, सीईओ जनपद पंचायत दुर्गेश भूमर कर, सिवनी मालवा तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम एवं जनपद पंचायतों के अन्य अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

