प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / (इटारसी) कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें उल्लेख किया कि सावरकर जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में शामिल रहा। स्वतंत्रता संग्राम, आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो से कई बार माफी मांगी, वजीफा पेंशन ली, जिसने आजाद हिंद फौज का विरोध कर अंग्रेजो का समर्थन किया।
हम गोडसे और सावरकर की राष्ट्र द्रोही विचारधारा का विरोध करते है और नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष के इस प्रस्ताव की निंदा करते है कि उन्होंने इटारसी नगरपालिका परिषद के 10 फरवरी 2023 के साधारण सम्मेलन की विषय सूची में प्रस्ताव क्रमांक 11 सूखा सरोवर दशहरा मैदान का नाम सावरकर दशहरा मैदान के नाम पर करने का प्रस्ताव परिषद के सम्मेलन की विषय सूची में शामिल किया कांग्रेस व कांग्रेस पार्षद दल इसका परिषद में पुरजोर विरोध करेगी, इस प्रस्ताव को विषय सूची से अविलंब हटाया जाए।

