प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / जयपुर में हुई भारतीय किसान संघवी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में नर्मदापुरम के सिवनी मालवा के ग्राम भरलाय निवासी एवं वर्तमान में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान नेता किसान संघ के लिए किसानों के लिए निरंतर संघर्ष रथ रामभरोस बसोतिया को सर्वसम्मति से भारतीय किसान संघ का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिससे भारतीय किसान संघ नर्मदा पुरम के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने उनके कार्य समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह नया दायित्व सौंपा है। भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान जिला मंत्री उदय पांडे, जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, ललित चौहान, ओमकार राजपूत, शंकर सिंह पटेल, रजत दुबे, राम दुबे, मीडिया प्रभारी शिव मोहन सिंह आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में भारतीय किसान संघ किसान हित में निरंतर संघर्ष सील रहेगा।