प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों में एनीमिया एवं कुपोषण रोकने के लिए मगंलवार से दस्तक अभियान प्रारंभ हो गया है, जिला चिकित्सालय परिसर में सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड एवं सिविल सर्जन डॉ. आर महेश्वरी, सिवनीमालवा के अर्चनागांव में विधायक प्रेम शंकर वर्मा , बनखेड़ी ब्लॉक के नया गांव में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत उपाध्यक्ष आशीष रघुवंशी, बनखेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. जे एस परिहार, डोलरिया पीएचसी में बीएमओ डॉ. राजेश मीणा, माखननगर में
बीएमओ, शासकीय चिकित्सालय इटारसी में डॉ. आरके चौधरी अधीक्षक द्वारा दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी सुनील साहू द्वारा बताया गया कि नर्मदापुरम जिले में 6 माह से 5 वर्ष तक के 129834 बच्चों के डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर से एनीमिया फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन तथा 9 माह से 5 वर्ष के 122114 बच्चों को विटामिन की अनुपूरक खुराक का लक्ष्य है। जिसमें आज शुभारंभ के अवसर पर जिले में 963 बच्चों के एनीमिया फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन तथा 19789 बच्चों को विटामिन ए घोल की अनुपूरक खुराक पिलाई गई , दस्तक अभियान 9 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं सीएचओ द्वारा हितग्राहियों की जांच की जा रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

