प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / जनहित के संकल्प का विस्तार फिर एक बार विकास यात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में हर गांव हर विकासखंड में निकाली जा रही है। जिसके संबंध में विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर आज बुधवाड़ा ग्राम में विकास यात्रा लेकर पहुचे। जहां ग्रामीणों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये गये विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई एवं शासन की योजनाओं का लाभ वितरण किया। क्षेत्रों के बुधवाड़ा, काजलखेड़ी, गूजरवाड़ा, कोटगांव एवं मानागांव ग्रामों की विकास यात्रा में शामिल हुए। विधायक श्री सिंह ने ग्राम बुधवाड़ा में 33/11के.व्ही.ए. सब स्टेशन का भूमिजन किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद विकास के मामले में हुई तरक्की को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा एक तरह से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का भाग-2 है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक सभी लोगों को मकान देने का लक्ष्य रखा है। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आयुषमान योजना ने निर्धन वर्ग के व्यक्ति को 5 लाख रूपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया है। विधायक श्री सिंह ने यह भी बताया कि ग्रामीणों को जाति प्रमाण-पत्र, ई-श्रमिक कार्ड और लाड़ली लक्ष्मी योजना के आश्वासन-पत्र भी वितरित किये। मुख्यमंत्री द्वारा एक ऐतिहासिक लाडली वहना योजना बनाये जाने की भी घोषणा की गई है। जिसमें प्रत्येक वर्ग की महिला को 1000/- प्रतिमाह याने 12000/-रू प्रतिवर्ष दिये जायेगें। 15 नवम्बर से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू हो चुका है। जिससे हमारे जनजातीय भाई-बहनों को कई सुविधाएँ मिलेंगी। सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक न्याय भी मिलेगा। पेसा एक्ट लागू होने के बाद अब शासन की योजना के किसी प्रोजेक्ट में किये जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी।
आज विकास यात्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट इंदर सिंह मीना, ओम उपाध्याय, उमाकांत व्यास, श्रीमति सावित्री बाई जनपद अध्यक्ष, राजेंद्र मेहर, ब्रज मीणा पूर्व अध्यक्ष जनपद, सत्यनारायण परासर सांसद प्रतिनिधि, निकलेश चतुर्वेदी जिला महामंत्री किसान मोर्चा , मनीष चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष माखन नगर, संजय अग्रवाल, इंदू मसाब, विनय चतुर्वेदी, लालचंद यादव जनपद उपाध्यक्ष, संदेश पुरोहित, संदीप तिवारी, चंदू उपाध्याय, रामहरख चैरे, कृष्णा झा सरपंच संघ अध्यक्ष , अनुराग दीवान, गौरव मीना युवा मोर्चा अध्यक्ष, संतोष राजपूत, नरेंद्र देशमुख जन अभियान परिषद, हर्ष तिवारी, राजीव यादव जनपद सदस्य नसीराबाद, आकाश गर्ग, समस्त जनपद सदस्य, समस्त सरपंच, समस्त पार्षद, समस्त अधिकारी, ग्राम के वरिष्ट जन राजेंद्र मीना जनपद सदस्य , रत्नेश मीना सरपंच, विक्रम सिंह ठाकुर, रामेश्वर मीना समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722