प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / आजादी के अमृत अभियान के तहत शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे स्वास्थ्य शिविर में आज 8 फरवरी बुधवार को 98 मरीजों की जांच एवम उपचार हुआ 9 फरवरी को परिवार कल्याण सेवाएं जिसमें महिला रोग महिला एवं शिशु रोग परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, 10 फरवरी को असंचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य एवं त्वचा रोग तथा 11 फरवरी को नाक कान गला तथा नेत्र रोगियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । आज 98 मरीजों ने पंजीयन कराकर जांच एवं उपचार कराया जिसमे डॉ. आर प्रजापति ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. ए डी मोरे नेत्र रोग विषेषज्ञ , लोकेश सीलिया फार्मासिस्ट , श्रीमती नीलमणि कुशवाहा एवम मनीषा चौहान नर्सिंग ऑफिसर ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार प्रदान किया, शिविर की व्यवस्था हरिओम मेवाड़ा एपीएम ने की, पंजीयन कार्य एवम अन्य व्यवस्थाओं में शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया। 9 फरवरी गुरूवार को परिवार कल्याण संबंधी जांच एवम परामर्श दिया जाएगा।

