प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अंतर्गत ग्राम विधान सभा क्षेत्र सिवनी मालवा की ग्राम पंचायतों में आज से विकास यात्रा का शुभारंम ग्राम पंचायत नानपा से प्रारंभ हुआ। ज्ञातव्य हो कि चारों विधान सभा क्षेत्र में दिनांक 05 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा चलाई जा रही है, जिसमें कि शासन की योजनाओं से वंचित परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है एवं विगत वर्षों में किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे ने बताया कि आज ग्राम पंचायत नानपा, खरखेड़ी एवं मिसरोद में यात्रा के दौरान 11 निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किये गये जिसमें लगभग 5 करोड़ 82 लाख की राशि व्यय की जाना है एवं 34 कार्यों के लोकार्पण किये गये जिसमें लगभग 44 लाख रूपये की लागत के कार्य हुये हैं। कार्यक्रम में सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि यह विकास यात्रा गांव गांव जाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है। कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे, यही उद्देष्य इस विकास यात्रा का है। विकास यात्रा में किसान मार्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मण्डलोई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, जनपद सदस्य यशवंत गौर, मोहन गुबरेले विधान सभा सिवनी मालवा के विकास यात्रा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राजपूत, डोलरिया मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजपूत, मण्डल महामंत्री सुनील चौधरी, आंवरी सरपंच वैजंती ओमप्रकाश मेहरा, नानपा सरपंच अनसुईया ओमप्रकाश गौर, खरखेड़ी सरपंच लक्ष्मीबाई रामविलास गौर, शैल सरपंच नीलेश गौर, रोझड़ा सरपंच हरिओम गौर एवं मण्डल के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी में मुख्य कार्यपालन अधिकरी जनपद पंचायत नर्मदापुरम हेमंत सूत्रकार, तहसीलदार डोलरिया निधि चौकसे सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सभी ग्रामों के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

