प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों द्वारा आज सुबह ग्वाल घाट पहुंचकर साफ सफाई कर घाट को नर्मदा जल से धोकर स्वच्छ किया गया। मां नर्मदा के जल में से पॉलिथीन, फूल माला, नारियल जटा, जूट इत्यादि नर्मदा जल को दूषित करने वाली गंदी सामग्री को बाहर निकाला गया। आज के स्वच्छता अभियान में धनराज यादव, मोहन सुनील, शैलेन्द्र, तुकाराम, कपिल, भूपेंद्र, किशन, ललित मोहन यादव सहित अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

