प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / पिपरिया विधानसभा के ग्राम पलिया पिपरिया में पहुंची विकास यात्रा में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला पलिया पिपरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर भी जाना। उन्होंने प्रभारी शिक्षक को बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने एवं उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नितिन टाले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

