प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहे युवक को मय शराब एवं स्कूटी के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आज वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक स्कूटी पर भारी मात्रा में शराब लेकर चक्कर रोड से गिन्नी कंपाउंड तरफ आ रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर गिन्नी कंपाउंड में एक युवक को बिना नंबर की स्कूटी सहित पकड़ा तथा स्कूटी चेक करने पर स्कूटी में सामने एवं डिक्की में कुल 54 लीटर देशी शराब रखी हुई मिली। आरोपी विजय पिता दामोदर यादव उम्र 32 निवासी ग्वालटोली नर्मदापुरम के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी उक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जप्त शुदा शराब की क़ीमत 18,000 रुपए है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ उप निरीक्षक आकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश जैन, आरक्षक संजय गौर, आरक्षक संदीप की मुख्य भूमिका रही है।

