प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(इटारसी) सूखा सरोवर मैदान का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजपूत समाज के गौरव, दादा करण सिंह तोमर के नाम पर करने की मुहिम को करणी सेना का समर्थन प्राप्त हुआ । करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजसिंह शेखावत ने नपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दिया समर्थन । कहा यदि मांग नही मानी तो विरोध करेंगे । बता दें कल ही प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल ने नपा अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र लिखकर मांग की। वही इटारसी नगर अघ्यक्ष पंकज राठौड़ व पार्षद गणों ने भी नपा अध्यक्ष तक अपनी भावना पहुंचाई है ।


