प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(हरदा) कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को 799 .14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा का भूमि पूजन किया। मंत्री पटेल इसके बाद हरदा जिले में चल रही विकास यात्रा में शामिल हुए। अबगांव खुर्द ग्राम पंचायत में 7 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए ग्राम डगावा नीम, जीजागांव कला मे लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।


