प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(इटारसी) आज नगरपालिका परिषद के साधारण व्यापक सम्मेलन में भाजपा की बहुमत वाली परिषद में सूखा सरोवर दशहरा मैदान का नाम सावरकर के नाम पर करने वाले प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्षद दल ने अपना पुरजोर विरोध दर्ज कराया। 14 में से उपस्थित 11 कांग्रेस पार्षदों ने लिखित रूप से भी आपत्ति दर्ज करा कर मांग की, कि सूखा सरोवर दशहरा मैदान का नाम श्री राम लीला मैदान या स्वंतत्रता सेनानी दादा करणसिंह तोमर के नाम पर किया जाय। दो पार्षद स्वास्थ्य खराब व एक पार्षद विवाह समारोह में होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं थे, पर लिखित आपत्ति में उनके हस्ताक्षर है। परिषद में जुझारू पार्षद अमित कापरे ने सावरकर के नाम पर दशहरा मैदान का नाम रखने पर आपत्ति लेते हुए कांग्रेस की और से अपना पक्ष रखा कहा कि सावरकर का एक काला अध्याय है, जो शख्स अंग्रेजो से छह बार माफी मांग कर उनसे वजीफा पा कर अंग्रेजो के लिए काम करता रहा। जो अंग्रेजो के हिसाब से जिन्ना के साथ देश विभाजन का पैरोकार रहा।
जिसने हिंदू धर्म में गौ माता का अपमान किया। ऐसे आदमी को हम वीर या स्वंतत्रता सेनानी केसे मान ले हम इस प्रस्ताव का विरोध करते है। नगर कांग्रेस कमेटी , युवा कांग्रेस द्वारा नगरपालिका परिषद कार्यालय के नीचे सावरकर को लेकर प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी की ओर इस प्रस्ताव का विरोध किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर , युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मयूर जायसवाल, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस गोल्डी बेस, अर्जुन भोला, जिला अध्यक्ष खेल विभाग,रामशंकर सोनकर , सोनू बकोरिया, अखिलेश पटेल चुन्ना, प्रतीक मालवीय, प्रवीण गांधी, शेख रमजान, राहुल दुबे, राहुल वर्मा, अरविंद चंद्रवंशी, अभिषेक साहू, सौम्य दुबे, प्रमोद कलोसिया, हिमांशु बाबू अग्रवाल, पार्षद अमित कापरे, संजय ठाकुर, दिलीप गोस्वामी , धर्मदास मिहानी, कन्हैयालाल मिहानी, तुलसा वर्मा, रमा चंद्रवंशी, अंजली कलोसिया, गीतांजलि चौधरी, सीमा भदौरिया, वंदना ओझा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि सावरकर के नाम पर दशहरा मैदान का नामकरण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने सजा से बचने के लिए अंग्रेजो से कई बार माफी मांगी, वजीफा पाया, अंग्रेजो के लिए काम किया, गौ माता के लिए अनर्गल विचार रहे हो, राष्ट्रपिता की हत्या साजिश का आरोपी रहा। ऐसे व्यक्ति को स्वतंत्रता सेनानी केसे मान ले दशहरा मैदान का नाम श्री राम लीला मैदान या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा करणसिंह तोमर जी के नाम पर होना चाहिए, विरोध जारी रहेगा।
*पंकज राठौर -अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, इटारसी*
हमने अपना पक्ष परिषद में रखा पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराया बहुमत भाजपा का है हमने लिखित आपत्ति भी दी है इनके लिए सावरकर प्रभु श्री राम से भी बड़े हो गए।