प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी शनिवार को पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ पर मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि जिले के 1185 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में पं. दीनदयाल जी की 55वी पुण्यतिथि मनाएगें। इस अवसर पर वक्ता पं. दीनदयाल के एकात्ममानववाद के सिद्धांत को लेकर भाजपा जो विकास कर रही है उसे नागरिकों को बताएगें।
*जिला मुख्यालय की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण*
भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे रामजी बाबा समाधि के सामने पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल में निवासरत समस्त पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।