प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(इटारसी) न्यू यार्ड रोड की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी एवं कतिया समाज रेलवे की यूनियन डब्ल्यू सी आरएमएस के संयुक्त तत्वाधान में संकेतिक धरना दिया गया एवं चक्का जाम किया गया। विगत कुछ माह पूर्व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा एडीआरएम को डीआरएम के नाम ज्ञापन दिया गया था। 3.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे, परंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज तक रोड का टेंडर नहीं हुआ एवं रोड की खस्ताहाल के कारण एक युवक की मौत हो गई, इस हेतु बात को लेकर डीआरएम के नाम सहायक अभियंता कार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अतिशीघ्र रोड का टेंडर कर कैसे बनाया जाए एवं मेरा गाना नदी के ऊपर बने 12 बंगला साहिब के पुल पर रेलिंग लगाई जाए, नहीं तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है। इस अवसर पर मुकेश यादव प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, नरेंद्र वर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ, मधुसूदन यादव संगठन मंत्री, पुष्पराज पटेल जिला अध्यक्ष, मोहन झलिया प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सुधीर गोर जिला पंचायत प्रतिनिधि, पंकज राठौर नगर अध्यक्ष, प्रहलाद आठनेरे जनपद प्रतिनिधि , भवानी शंकर कहार, बसंत आसरे, रवि जायसवाल , गजानंद तिवारी यंग बिग्रेड सेवादल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, समीर शर्मा युवा नेता सिवनी मालवा, मयूर जायसवाल प्रदेश सचिव युवक कांग्रेश, गोल्डी बेस विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस, अमोल उपाध्याय, बाबू चौधरी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, रोहित कैथवास, संदीप जावरे, रामशंकर सोनकर जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, राहुल दुबे, सोनू बकोरिया, इमरान खान, सुरेंद्र नागले, हितेश ऑनकर , रूपेश साहू दीपक गोहिया, विश्वनाथ बलखंडे, जितेंद्र वनेकिया, चंद्रकांत साहू,माधुरी पाटिल, मुमताज खान, शेख फारुख, अनिल मल्लारे, दिनेश चौरसिया, मनीष उमरिया एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

