प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ दिनांक 10 फरवरी 2023 कों विकास यात्रा के अंतिम दिन के चरण में वार्ड क्रमांक 13 एवं वार्ड क्रमांक 14 मे दुर्गा मंदिर के पास भूमि पूजन एवं शिविर का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें लाडली लक्ष्मी संबल योजना श्रमिक कार्ड आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कल्याणी पेंशन योजनाओं का लाभ वितरण एवं नगरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सांसद एवं विधायक निधि द्वारा कराए जाने वाले कार्यो का शिलान्यास भूमि पूजन किया गया एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण कराया गया।
जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन् शर्मा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया नगर पालिका अध्यक्ष पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे एवं नगरपालिका परिषद के वार्ड के वार्ड पार्षद एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि गण सहित नगरपालिका कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

