प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (भोपाल) मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में फर्जी मैजिक जादूगरों की भरमार भरी पड़ी हुई है। और भोली भाली जनता को कमजोर बुद्धि का मानकर तरह-तरह के मैजिक दिखाए जा रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अशोक गेहलोत की दिमागी हालत राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी के चलते कमजोर हो गई है। वे विधानसभा में 8 मिनट तक पुराने साल का बजट भाषण ही पढ़ते रहे। मंत्री पटेल ने अपने ट्वीट में कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री का यह हाल है तो उनकी सरकार के मंत्रियों और नेताओं के साथ प्रशासन की क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि जनता अगले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

