भौरा :- भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुर्यकांत सोनी ने प्रदेश संयोजक मदन राठौर जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से जिला कार्यसमिति घोषित की है। घोषित कार्यसमिति में जयकिशोर मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्री मिश्रा को सहकारिता प्रकोष्ठ का सोशल मीडिया का प्रभारी बनाये जाने पर श्री मिश्रा ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार प्रकट कर कहा है कि वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरे दायित्व के साथ पूरा करेंगे। श्री मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। एवं लोगों ने उन्हें बधाई दी बधाई देने वालों में महेंद्र सिरोटियां, सुधीर नायक, कन्हैयालाल राठौर, राजू साहू, सुनील राठौर, सोनू सलूजा,मोहित अग्रवाल,संजय खंडेलवाल, भरत राठौर, रूपनारायण मालवीय, दिलीप माधव,अखिलेश राय, बागीश विश्वकर्मा, पवन कावरे, मनीष खंडेलवाल,रामसिंह मालवीय, नीलेश नायक, शशीकांतमिश्रा, उत्तम वर्मा, अर्पित तिवारी, राजेश साहू, राजेंद्र कावड़कर, राजेश बरगले, दीपक कावरे,मिन्नू राय,अशोक मालवीय, अखिलेश जोगी आदि शामिल है।

