प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो /नर्मदा पुरम/ नगर के सुचर्चित कवि पं. गिरि मोहन गुरु नगर श्री का प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग चालीसा मुंबई वि, फिल्म्स प्राडक्सन द्वारा रिकार्डिंग तथा बर्षा श्रीवास्तव के स्वर में विजय नंदा ने संगीतबद्ध किया है। इसे यूट्यूब के भारत भारती चैनल पर सुन सकते हैं। इस उपलब्धि पर नगर के साहित्यकार संगीतकार बृजमोहन पांडे , डां. नमन तिवारी, सुभाष यादव, जे टी संगीत केंद्र की रागिनी तरडे, जगदीश बाजपेई ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

