नर्मदापुरम/(प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो)/ स्व सहायता समूह बनाकर महिलाओं के आर्थिक उत्थान में अच्छा खासा बदलाव आ रहा है। नए- नए व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं। ऐसा ही कुछ नवनीत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जूट का व्यवसाय शुरू कर समृद्धि के सफर को आगे बढ़ा लिया है। नर्मदापुरम में विकास यात्रा के दौरान नव उन्नति स्व सहायता समूह की सचिव रीता परिहार ने बताया कि उन्हें शासन की राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से पहले 10 हजार रुपये मिले थे। उससे व्यवसाय की शुरुआत की उसके सात माह बाद एक लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। जिससे हमारे व्यवसाय को बढ़ाने में काफी सहायता मिली। समूह की सभी महिलाएं खुश हैं। यह सब राशि हमें विकास यात्रा के दौरान मिली है। हम सब समूह की महिलाएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हम बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।

