नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।आज सुबह तड़के सोहागपुर सब इंस्पेक्टर आर. एस. राठौर द्वारा टीम गठित कर नया खेड़ा तिराहा पर नाका लगाया गया चेकिंग दौरान 2 व्यक्ति झोले मे अवैध हाथ भट्टी शराब परिवहन कर रहे थे। तलाशी लेने पर अवैध मदिरा बरामद हुई, दोनो आरोपियों को मौके पर गिरफ़्तार किया। वही नयाखेड़ा नाले से 800/- kg महुआ लाहन बरामद एवँ भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई, तारबहार नदी के किनारे शराब तस्करो द्वारा हाथ भट्टी बना शराब बनाई जा रही थी। भट्टी नष्ट कर 10 लीटर शराब जप्त की। सब इंस्पेक्टर राठौड़ ने बताया जप्त सामग्री की कीमत लगभग ₹81,000 के लगभग है।

*कुल 4 प्रकरण कायम किये गए*
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि अवैध शराब की धरपकड़ के लिए जिले भर में टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

