सिवनी मालवा (प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो) भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी बानापुरा में रखी गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया का स्वागत संघ के पदाधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में प्रांतीय अभ्यास वर्ग पर एवं अन्य संग्रह पर चर्चा हुई । आगामी 4 मार्च को स्थापना दिवस बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रुप से प्रांतीय सदस्य जगदीश पाटिल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय लौवंशी,तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल, तहसील मंत्री रामेश्वर जाट, तहसील मीडिया प्रभारी नितेश भारद्वाज, अलताप लौवंशी, गुलाब सिंह लौवंशी, अशोक रघुवंशी, रिशभ भारद्वाज, राजेश साध, सुभाष लौवंशी, श्यामकिशोर साध, के के मालवीय, सरवन पाल, मनीष सिंगवाने, राजेश वर्मा, राकेश राठौर, प्रमोद लौवंशी, अभय गौर, कृष्णचंद्र पुरी, भारत सिंह पदाधिकारी उपस्थित रहे।

