नर्मदापुरम/ (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) नगर पालिका परिषद द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2023 को मेगा लोक अदालत के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के बकाया करदारो द्वारा नगर पालिका के विभिन्न करों का 39,58,828 रुपए दोपहर 4:00 बजे तक भुगतान कर अधिभार में छूट का लाभ प्राप्त किया गया।

