टीकमगढ़ । शहर के ताल दरवाजा स्थित गोपाल मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी श्री श्री 108 आशुतोष अपर्णा धर्म सेतु लोकन्यास मंदिर ट्रस्ट कुंडेश्वर धाम द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार इस कार्यक्रम को एक बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है और यह जिले में जन्माष्टमी का मुख्य और सबसे भव्य कार्यक्रम होगा। बागेश्वर गढ़ी के हनुमान, सन्यासी बाबा की भक्ति कमाल कर गई जैसे सुप्रसिद्ध भजनों के गायक बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध गायक खनिज देव चौहान और गौरा सांची बताओ कैसे करा लओ भोले बाबा सें ब्याऔ भजन से सुप्रसिद्ध हुए ख्याति प्राप्त तमूरा भजन गायक संतोष वासुदेव की भजन संध्या, भगवान श्री कृष्ण की साज सज्ज, झूला और प्रसाद वितरण कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। भजन संध्या शाम 07 बजे से शुरू होकर कृष्ण जन्मोत्सव तक चलेगी, दोनों ही भजन गायक युवाओं के चहेते हैं और बुंदेलखंड में खासे लोकप्रिय हैं इसलिए आम भक्तों के साथ युवाओं की भी खासी भीड़ रहेगी और चूंकि टीकमगढ़ जिले का नाम भगवान श्रीकृष्ण के नाम टीकम के नाम पर रखा गया था इसलिए टीकमगढ़ में राम नवमी की तरह ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव भी जिले भर के भक्तों के लिए भव्य रूप में माने इसकी परंपरा शुरू हो रही है।

