टीकमगढ़। क्षेत्र भर में शुक्रवार 04 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे़ ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया इस मौके पर अंचल भर में लोगों के घर घर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई और उनका जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र भर के भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिरों में भव्य मंदिर का साजो श्रृंगार भगवान एवं श्री कृष्ण का साजो श्रृंगार सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम भजन कीर्तन आयोजित किए गए नगर के कटरा बाजार में स्थित श्री बांके बिहारी जू के मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम महाराज एवं पंडित विजय द्विवेदी गुड्डू महाराज ने बताया की परंपरा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मंदिर में मनाया गया जहां भक्तों ने पहुंचकर संपूर्ण लाभ लिया और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन पूजन कर अपनी-अपनी मनोतियां मांगी एवं पुण्य- लाभ अर्जित किया।