टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी नरेश प्रताप सिंह के निर्देशन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मधुसूदन दीवान के नेतृत्व में गुरूवार को अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण, परिवहन और उपभोग के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में व्रत जतारा में ग्राम पुनोल खास, हीरानगर तेगैला मैं कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन प्रकरण पंजीकृत किए गए जिसमें 150 पाव प्लेन एवं 115 पाव मसाला देशी मदिरा ज़ब्त तक की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24000 है। उपरोक्त कार्यवाही में व्रत प्रभारी जतारा तलत फैज़ी एवं आबकारी स्टाफ मुख्य आरक्षक वीरेंद्र विश्वकर्मा नगर सैनिक पीएन अहिरवार शामिल रहे।

