माखननगर: जिला स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 19 कबड्डी के फाइनल का आयोजन शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखननगर मैं हुआ। नर्मदापुरम ब्लॉक की कप्तानी रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सौरभ ठाकुर द्वारा की गई जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सिवनी मालवा को कड़े मुकाबले में पराजित किया। उसके बाद फाइनल सोहागपुर की टीम से हुआ जिसमें नर्मदापुरम ब्लॉक के खिलाड़ियों ने एक तरफा जीत हासिल की। छात्रों के प्रदर्शन कि इस उल्लेखनीय कामयाबी पर रानी अवंती स्कूल के प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने सभी को बधाई दी एवं आगे के मुकाबलों में विजय होने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।


