टीकमगढ़. संस्था श्री हनुमंत हायर सेकेण्डरी स्कूल, मोटे का मुहल्ला टीकमगढ़ में 5 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम.के. गुप्ता (BRC टीकमगढ़), विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र चंसौरिया (रिटायर्ड बेस्ट टीचर) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष समस्त मीडिया रिपोर्टर ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छोटी-छोटी छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्राओं द्वारा नृत्य के माध्यम से स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों का किया सम्मान
प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की झलकियां प्रस्तुत की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ग्रुप के हिसाब से प्रथम, द्वितीय पुरस्कार वितरित किए गए। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं राधा-कृष्ण बने छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सभी टीचर एवं प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमति सरोज रजक, पूजा पाल, आयूषि जैन, पूर्वी जैन, प्रियंका अहिरवार, नेहा कुशवाहा, ज्योति अहिरवार, प्रियंका चढ़ार, नेहा दोहरे, स्वाति, सैफ अली, सहगुप्ता खान, शिवानी, राहुल राय, डी.के. सेन, हारुन खान, रोहित सेन, रानी परमार, गौरव ताम्रकार, दीपक विदुआ, अंगूरी अहिरवार, आफरीन बानो सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मंच का सफल संचालन गजाला, निदा, नंदिनी और अनुज ने किया। अंत में डायरेक्टर सुशील सर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

