नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ आज महाशिवरात्रि के महापर्व पर प्रातः से ही शहर के शिवालयों में भगवान शंकर की की पूजा अर्चना करने उमड़ी भीड़। कहा जाता है कि देवों के देव महादेव सबसे भोले भगवान है जो अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। वही रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान राम ने भी भगवान शंकर से विजय प्राप्ति की प्रार्थना की थी। आज भगवान शंकर का माता पार्वती से विवाह हुआ था। शहर में जगह जगह शिव बारात निकाली गई। बारात के आगे आगे भूतों की टोली नाच रही थी। जिसमें महिलाएं पुरुष डीजे की धुन पर नाचते दिखे। बारात में भारी- भरकम त्रिशूल लेकर भी भक्त लोग नाच रहे थे। वही पचमढ़ी मेले में लगने वाले महादेव मेले में दूर-दूर से भक्त आते हैं और अपने लिए भगवान शिव से वरदान मांगते हैं। शहर के गोल घाट पर स्थित काले महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। विवेकानंद घाट पर साईं मंदिर के पंडित केके मिश्रा ने बताया कि आज के दिन भगवान शंकर पर दूध, घी, दही, शक्कर, शहद, फलों के रस का अभिषेक करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। महिला एवं पुरुष भक्त माथे पर त्रिकुंड लगाए हुए अपने भगवान की भक्ति में रम गए।